चांद नहीं है दूर अब ,

चांद हमारे पास है l

चांद पर तिरंगा लहराकर ,

चंद्रयान ने रच दिया इतिहास है ll


एक समय वो भी था जब ,

इसरो पर हंसती थी दुनिया l

पर एक समय अब है जब ,

इसरो पर निर्भर है दुनिया ll


साइकिल से चांद तक का ,

ये सफर नहीं संघर्ष है l

असफलता के आंसुओं को ,

सफलता में बदलने का उत्कर्ष है ll