अंग्रेजों के महलों को
खून से रंग डाला था
भारत मां की झोली को
कुर्बानी से भर डाला था
एक भाई कंधा देता तो
एक कुर्बानी देता था
पर भारत मां के मस्तक पर
कोई दाग न आने देता था
आजाद भगत सिंह के बलिदानों की मै याद दिलाने आया हूं
एक लाश का बदला
भारत दस लाशों से लेता है
कोई देश आंख दिखाए
तो आंख निकाल लेता है
चंद्रयान 3 से भारत
बना चांद विजेता है
हिंदू , मुस्लिम , सिख , ईसाई
यहां सब धर्मों का मेला है
ऐसे विस्तृत भारत का मैं इतिहास बताने आया हूं
