है शिव का काशी धाम यहां
गंगा की अविरल धार यहां
हैं राम सदृश अवतार यहां
है ऋषियों का तपस्थान यहां
वेदों का भी भंडार यहां
और हुआ कृष्ण अवतार यहां
है कुरुक्षेत्र मैदान यहां
गीता का अद्भुत ज्ञान यहां
अर्जुन के गांडीव की टंकार सुनाने आया हूं
घास की रोटी खाने वाला
वो राणा मतवाला था
दुश्मन को घुटने लाने का
शिवा जी का अंदाज निराला था
म्यान से निकली तलवारों का
रौद्र रूप विकराला था
रानी लक्ष्मीबाई से पड़ा
अंग्रेजों का पाला था
उस रक्त सिंचित भारत का मैं इतिहास बताने आया हूं
