जीवन के पतझड़ में हमारे कितने फूल ख़िले,

नई कोपलें राख हो गईं दुःख और दुःख मिले।


टूट गयी वीणा प्यार की बिखर गई सरगम,

बीच भँवर में फँसी नाव को अंधड़ ही अंधड़ मिले।  


अँधेरों के जंगल सघन हुए आशाओं के रवि छिप गए,

फूलों पर चलते- चलते हमें शूलों के रास्ते मिले।


अब क्या कहूँ अपने आप से निराशाओं के मौसम में,

संभलते-संभलते हमें यहाँ पत्थर ही पत्थर मिले।


            क़ायनात-ए-सुधा❤️❤️