दो कुलों को रौशन करती बेटी वो आशीर्वाद है,
इस दुनिया की सबसे सुंदर कृति ईश्वर का प्रसाद है।
वो समझती माँ-बाबा को समझती सारी अर्थव्यस्था,
कहीं भी ढल जाती है हो चाहे कोई भी अवस्था।
जिस घर होती है बेटियाँ स्वर्ग वहाँ बन जाता है,
पत्थर भी उस घर का "रजनी" सोना सा बन जाता है।
©® सुधा जोशी"रजनी"
रानीखेत (उत्तराखण्ड)
