जैसे सूरज उगता है पूरब में पूरी लाली के साथ

छिपता है पश्चिम में फिर पूरी लाली के साथ

जैसे निकलता है, वैसे ही छिपता है

अपना प्रेम और उतार चढ़ाव के साथ

पर लालिमा को लिए साथ

जैसे नदियाँ मिलती है समंदर से

बीज मिलते है धरती से

खुश्बू मिलती है पवन से,

अग्नि मिलती है हवन से

भूख मिलती हैं भोजन से

मछलियाँ मिलती हैं जल से

भौंरे मिलते हैं कमल से

मुझे मिलना है तुम से

सिर्फ प्रेम में रहना नही है न सिर्फ़ प्रेम करना है

वरन प्रेम को जीना है तुम्हारे साथ! ✒