तुम नहीं हो
तब भी सब आस-पास है मेरे
घर में, काम पर, सफ़र और सुकूँ में भी
चलती है एक हमसाया मेरे साथ-साथ
हमेशा ख्यालों में रहती तुम
कभी-कभी बंद पलकों में उतर आती
आँखों के कोटर चाह कर भी नहीं खुलते
कुछ लोग हृदय से निकाले नहीं जाते
क्योंकि ज़िंदगी के इस सफ़र में
तुम सा ज़हीन मिलना मुकद्दर की बात है
तुम्हारी हर मुलाकात हमराही सी लगती
शायद इस जहाँ में बस्स तुम ही होl
