यूँ दोनों का सामना हुआ

फ़िर हैरत में आईना हुआ

उस से नज़रें मिली तो ख़ुद ही बोल पड़ी

कभी खत्म भी होगी ये इंतज़ार की घड़ी

तुम मुहब्बत करते हो इज़हार भी कर दो

मेरी प्यासी नजरों  का  प्याला तो भर दो

मैंने कहा अरे....! तीन लफ़्ज़ों में बयां हो

इतना आसां इश्क़? तो ज़माने में क्या हो

सुबह -ओ-शाम तक रहे  वह एहसास हो

कहने को दूर पर  दिल के बहुत पास हो

तुम दिल दिमाग से परे बदन में हरारत हो

जिसकी गर्माहट रहे ताउम्र ऐसी चाहत हो

बहुत गहरा है यह प्यार

कुछ और करो इंतज़ार।