‘चैत्रे मासि जगद् ब्रह्मा ससर्ज प्रथमेऽहनि।
शुक्लपक्षे समग्रन्तु, तदा सूर्योदये सति।।’
स्वागत, हे ! मधुमय नववर्ष !
कर दो मेरे जीवन का उत्कर्ष
प्रफुल्लित तन औ मुदित मन
भर दो जीवन में आह्लाद हर्ष
युग सरिता के तट बन आओ
मन्वंतर के घट बन कर आओ
अनंत काल के पट बन आओ
शुभमंगल, नव संवत्सर आओ

