तुम ! बहुत दिनों तक

क्यों नहीं याद आती ?

नौकरी और भागमभाग

जिन्दगी की आपाधापी में

फिर जब कहीं मिलती है

फुरसत इन सबसे कभी

तब अकेले में तुम्हारी बातें

बहुत गहराई से याद आती हैं

और अक्सर याद आती हैं,

चाँदनी रातें तन्हाई के वक्त

तब बहुत शिद्दत से तुम !

साँसों की तरह महसूस होती हो