वितृष्णा, तिरस्कार और अपमान

नहीं छीन सकते किसी का सम्मान

घुट-घुट का जीना

और हँस-हँस कर मरना

दोनों में है अंतर

जितना जमीन और आसमान

आजाद जीना, आजाद मरना

जिम्मेदारियों से भरी

महफिल में है मुश्किल

और इन सबके बावजूद

बचाए रखना स्वाभिमान !

आजादी तन की हो न हो

मन की तो हो।

अभी कुछ नहीं बदला

उड़ने को पसरा है,

सामने खुला वितान।

ख़ुद को पहचान

तू ही है धरा पर महान।