मेरा जी चाहता है
तुम्हारे पैरों को अपनी हथेली में रख
अंगुलियों के पोर से कर के स्पर्श
मोम सी नर्मी ला दूँ
पर तुम नहीं रह पाती सहज
इसलिए मैंने तुम्हारे स्पर्श को
तुम्हारी स्वीकृति सा प्रतीक्षित रखा है
क्योंकि मैं तुम्हें स्पर्श करना चाहता हूँ
वहाँ, जहाँ तुम्हें अब तक किसी ने
कभी भी न स्पर्श किया हो.........!
तुम्हारा अंतर्मन.... सबसे पावन।
