कभी मिलना है मुझे तुम से
जैसे लहरें मिलती हैं तट से
धूप मिलती है गुनगुनाहट से
मछलियाँ मिलती हैं जल से
भौंरे मिला करते हैं कमल से
बारिश मिलती है तपन से
खुशबू मिला करती पवन से
हृदय - भाव पढ़ना नयन से
तुम्हें कैसे मिलना है मुझ से?

कभी मिलना है मुझे तुम से
जैसे लहरें मिलती हैं तट से
धूप मिलती है गुनगुनाहट से
मछलियाँ मिलती हैं जल से
भौंरे मिला करते हैं कमल से
बारिश मिलती है तपन से
खुशबू मिला करती पवन से
हृदय - भाव पढ़ना नयन से
तुम्हें कैसे मिलना है मुझ से?