तरल अनुभूतियों की मानिंद

भीतरी नदी सी बहता है प्रेम

कभी शिला सी मजबूत

कभी उड़ता सरकता

चिड़ियों सा चहकता

बेला सा महकता

घुंघरू सा छनकता

गजरे सा गमकता

मेरे आसपास घूमता

मचलता रहता है प्रेम

मौन की भाषा में

कहां मुखर होता प्रेम

ज़िन्दगी की कडुआहट में

मुझे नहीं भाता प्रेम।