जब कोई स्त्री
करती है एकनिष्ठ प्रेम
तब उस के अतिरिक्त
दुनिया का कोई पुरुष
उसके ख्याल में नहीं आता
बस जो भी आता
सिर्फ़ आता-जाता
पर कभी ठहर न पाता
जब कोई पुरुष
करता है स्त्री को प्यार
तब संसार की समस्त
स्त्रियों के लिए बंद हो जाते
उसकी पलकों के द्वार
और प्रेमिल स्नेहोपहार
बस उसका हृदय होता है
प्राण वल्लभा का क्रीड़ांगन।
