नदिया गहरी

नाव पुरानी

कैसे पार उतारोगे


दूर तलक़ है

घना अँधेरा

कैसे राह दिखाओगे


गहन प्रतीक्षा

में है जीवन

पास मेरे कब आओगे


रेत सी ज़िंदगी

फिसल रही है

क्या तुम इसे संभालोगे


मैं तो अपनी

राह चला हूँ

तुम संग मेरे चल पाओगे


पल दो पल

की बात नहीं

उम्र भर साथ निभाओगे