कुछ नादानी ही सही

पर मेरा दिल चाहता है

कि छिड़क दूँ नींद की

कुछ बूँदें तुम्हारे चेहरे पर


मेरी बातों या ख्वाहिशों

पर क्यों नाराज़ होती तुम

मैंने तो अक्सर तुम्हें भी

ख़्यालों में मुस्कुराते देखा है


नींद में तुम्हारी खूबसूरती

को मुकम्मल निहारते हुए

अपने दिल के साथ तुम्हारे

भी दिल को धड़कते पाया है


सैकड़ों मील दूर रह कर

हर वक़्त मेरी आँखों में

एक ही अक्स उभरता है

जो दिल की राहों चल कर

लफ़्ज़ों की मार्फ़त 'अनाम'

कोरे कागज पर उतरता है।