प्रेमिल कामना में
बस इतनी सी प्राप्ति थी
किसी को अपना बना लेना था
या किसी का हो कर जीना है
मुझे दूसरा मार्ग सहज लगा
क्योंकि यहाँ कुछ भी पाने की
आकांक्षा से मुक्ति है
व्यापकता में उसका अस्तित्व है
जहाँ है वहीं से संप्रक्त
संकल्प में उभय तृप्ति हैl