तुम्हें प्यार होना मुश्किल है
यह मैं जानता हूँ।
किसी को दिल में रख पाना
मुश्किल मानता हूँ।
इस दो पल के दौर में अनाम
कुछ तलाशता हूँ।
तुम्हारे साथ सौ जन्म की प्रीत
निभाना चाहता हूँ।
चेहरे से आगे जो दिल देखा
उसे ही माँगता हूँ।
प्यार तुमसे हुआ कि तुम में
ख़ुदी को देखता हूँ।
तुम्हारे एहसास में डूबा हुआ
हर वक़्त पाता हूँ।
अपनी धड़कनों को सुना करो
मैं उसमें गाता हूँ।
तुम्हारे इश्क़ की स्याही लेकर
मैं कलम चलाता हूँ।
दर्द धोखे के दौर से निकलो भी
नया जहाँ बसाता हूँ।

