यदि आकांक्षायें नयन होतीं
प्रतीक्षायें कितनी गहन होती
एकाकी तो रहना ही पड़ता
पर स्मृतियाँ और सघन होती
सब कुछ महका-महका होता
यदि तुम्हारी याद पवन होती
जो नीर भरा मन - घन होता
ये बंजर दुनिया भी वन होती
जो फूल कोई कुचला न होता
तो दिल में कोई चुभन न होती

