कभी पूरा, कभी आधा
कभी बिल्कुल भी नहीं
नज़र आऊँगा तुम्हें !
पर मैं रहूँगा जरुर.....
प्रतीक्षा करना तुम
तो लौट आऊँगा मैं
मुझे शिकायती लोग
कतई पसंद नहीं आते
कभी तुम संवरना
कभी मैं चमकूँगा
कभी तुम निहारना
देखना मैं थिरकूँगा
चाँद ने कहा था, प्रेम !
दोतरफा अच्छा लगता है।

