आज तुम्हारी याद आयी
तो कुछ हसरतें जवाँ हुई
याद आया वह लिखा कागज
मेेरे हाथों में सौंपने से पहले
जिसे तुम्हें लाज आयी थी
करके चिन्दी-चिन्दी टुकडे़
तुमने फेंका था मेरी तरफ
और भागी थी तुम सरपट
ढांपकर दुपट्टे से लजीला चेहरा
अक्सर तन्हाई औ फुरसत में
जोड़ने की जुगत करता रहा
कि पिछली रात जब नींद
जा बैठी पलकों से कोसों दूर
तो एक उम्दा ख्याल आया
तहों में कैद उन कागजों के
हर्फ-हर्फ को जोड़ने का प्रयास
और कामयाबी ने चूमे कदम
पर धुंधलके में पढ़ न सका
सुबह के इंतजार में आँखें मुंदी
और फिर बारिश आ गयी।

