चाहत अधूरी, उम्मीद पूरी

जाने कैसा दौर आ गया।

चाहा जिसे, मिला नहीं वो

जाने कोई और आ गया।

न सोचा कभी, न चाहत की

पर ऐसा भी ठौर आ गया।

ख़ुद से ख़ुदी दूर हो रहा हूँ

क्यों ऐसा ये दौर आ गया।

जाने क्यों आज यूँ दिल की बात चल गई।

आहिस्ता-आहिस्ता प्यार की धूप ढल गई।