मृदा पर वर्षा की बूंदों से सुंगंध
समुद्र की गहराई की जिज्ञासा
तमस में आया एक आध्यात्मिक विचार
शिष्य के हाथों में रखी गुरु की किताबें
माँ के हाथों से बनी रोटियों का स्वाद
मित्रो का कन्धे पर रखा हुआ हाथ
पिता से गले मिलने पर आंसू
ख्वाब में बरसती झेलम की तस्वीर
लक्ष्य को पाने की कल्पना
कलाकार का अद्वितीय फ़न
ईश्वर को नमन करती हुई प्रकृति
इन सभी की तरह ही है
मेरी हथेलियों पर तुम्हारी गर्माहट........


