इंतज़ार तो पहले भी था

पर अब की बार वक़्त गुज़र ही नहीं रहा

मानो बरसात के मौसम में

अचानक तेज धूप का चले आना


वादे पहले भी कर कि निभाये है तूने

पर अब की बार इसके टूट जाने का डर लग रहा

मानो कुछ कहते कहते

अपनी ही जुबा का काट जाना


इस बार ऐसी बेचैंनी क्यों है

सरहद पर तो तुम पहले भी कई बार गये हो

गहरी साँसे, हाथों का कपकपाना

दिल की धड़कन भी अपने आपे से पार है


हमारी तस्वीर पे हाथ फिरा लेती हूँ

इस बहाने दिल की धड़कन बेहतर

हाथ में थोड़ी आएगी

तुझे भी क्या पता मिलो दूर

मेरी याद की हिचकी आएगी