यूं तो बहुत आम सी बात हैं 

मगर फिर भी कह देता हूं कि

तुम होते तो अच्छा होता 


यूं तो मीलों दूर हूं तुमसे मैं

मगर क्यूं तुम काग़ज़ पर हो मेरे

यूं तो ख़ास हैं ये काग़ज़ भी

मगर फिर भी लिख देता हूं

तुम होते तो अच्छा होता 



यूं तो काफ़ी हैं ये ख़्याल भी मुझको 

कि सुन रही हो तुम मेरा ख़्याल अभी

यूं तो ख़ास हैं इस ख़्याल का हर एहसास

मगर फिर भी कह देता हूं

तुम होते तो अच्छा होता 


यूं तो सरहाने हैं हंसती तस्वीर तुम्हारी

मगर क़ैद हैं उसमें तुम्हारी अदा कि सुर्खी

यूं तो ख़ास हैं ये तस्वीर भी मुझको

मगर फिर भी कह देता हूं 

तुम होते तो अच्छा होता 



यूं तो शांत हूं मैं मेरे चारों तरफ ख़ामोशी हैं

तुम मेरे हो हवाओं के सरगोशी हैं

यूं तो बदलता नहीं कुछ होने से तुम्हारे

यहीं मैं होता यहीं तुम होते और यहीं हम

मगर ये दिल हैं कमबख्त ये दिल हैं

इस लिए कह देता हूं

तुम होते तो अच्छा होता