तेरे होने से ही लगता था क्या कुछ नहीं हैं मेरे पास
अब सब होने पर भी लगता हैं कि क्या हैं मेरे पास
तेरे लहज़े में इतनी मिठास है लोग सब कुछ हार दे
सो मैं भी हार गया सब कुछ जो था या हैं मेरे पास
कितनी अलग दिखती थी वो दुनिया कि भीड़ में भी
सभी के पास वो नज़रे शायद नहीं हैं जो हैं मेरे पास
उस से बिछड़ने के अब ख़्वाब आते हैं मेरे आंखों में
यानि की मेरा अपना अब कोई नहीं बचा हैं मेरे पास
हंसता चेहरा देखा तूने मेरी आंखों के आंसू नहीं देखें
बहुत रोया अकेले में जब कोई नहीं होता हैं मेरे पास
एक उम्र तुमपे गँवाने के बाद भी तन्हा हो गया 'अंकित'
तेरे होने पे नाज़ था मुझे कि सब है अगर तू हैं मेरे पास

