रख नहीं पा रहा हूं अपना ही ख़्याल मैं
दूसरों की भला क्या करूंगा देख भाल मैं
क्यों मुझ पर रातों में यादें हावी होती है
ख़ुद समझ न पा रहा अपना अहवाल मैं
मेरे दुःख तो बांटने से और ज्यादा बढ़ता है
इसी लिए भी किसी को नहीं बताता हाल मैं
तसव्वुर में रहता हैं हमेशा ही तेरा चेहरा
क्यूं उसे भूला नहीं ख़ुद से करूं सवाल मैं
मैं उदास तो नहीं हूं मगर खुश भी नहीं हूं
अब किसी को समझा नहीं सकता हाल मैं
क्या तेरे सिवा यहां सभी खुश है 'अंकित'
नहीं है तो फिर इतना क्यों करूं मलाल मैं

