Part 2
प्यार करना मुश्किल नहीं था
मुश्किल था
सिर्फ़ प्यार से कुछ न बदलना
और सब कुछ बदलने के लिए
सिर्फ़ एक सिलेक्शन का होना।

कभी-कभी लगता है,
कि दुनिया में सबसे बड़ी योग्यता
एक-दूसरे से प्यार करना नहीं,
बल्कि सरकारी नौकरी पाना है।
क्योंकि इसी की छाँव में
हमारी शादी होगी, माँ की इज़्ज़त बचेगी,
और मोहल्ले वालों को जवाब मिलेगा।

अब जब कोई पूछता है —
"तू क्यों पढ़ रहा है इतना?"
मैं बस मुस्कुराता हूँ और सोचता हूँ:

"क्योंकि एक लड़की मुझ पर भरोसा करती है
और वो भरोसा सिर्फ़ मेरिट लिस्ट में दिखेगा।"