रात के दो बजे हैं।
मोबाइल की नीली रौशनी में
वो MCQs हल कर रही है
मैं टेबल पर झुका, एक ही पन्ना
तीसरी बार पढ़ने की कोशिश में हूँ।
दोनों चुप हैं, मगर एक-दूसरे से बहुत बातें चल रही हैं
हर सवाल में उसका नाम छिपा है
हर उत्तर में मेरी उम्मीद।
---
उसने कहा था,
"अगर इस बार नहीं हुआ, तो अम्मी कह देंगी—बस अब शादी कर लो।
और तुम जानते हो, मेरे 'नहीं' का भी वज़न अब हल्का पड़ता जा रहा है..."
मैंने कुछ नहीं कहा।
बस पेपर के कोने पर उसका नाम लिख दिया —
बारहवीं बार।
_________
Part 1

