एक वक्त ऐसा भी कभी आयेगा
तू सिर्फ़ और सिर्फ़ मेरा हो जाएगा
उस समय पलकें मेरी बंद होंगी
और ये सांस थम - सा जाएगा
लिखीं होंगी जो दोनों के तक़दीर में
हमें कभी ना कभी मिल ही जाएगा
ज़िंदगी से कुछ सांसे उधार लेकर भी
तेरे बुलाने पर मैं मौत रोक कर आऊंगा
जो भी कहना हो मेरे से कह देना तुम
फिर मैं वहां से लौट कर चला जाउंगा
किसी और ही दुनिया में मिलेंगे हम
तेरे बाद तेरा इंतज़ार किया जाएगा


