मैं सब कुछ बताऊंगा पूछे तो कोई ज़रा मूझसे 
अकेला देख अपने ही कर रहे हैं किनारा मुझसे

रात जब इन सितारों के छांव में कटनी लगी तो
क्यूं रोता हैं रातों में पूछ लिया इक सितारा मुझसे 

इश्क़ की बाज़ी थी और आख़िरी चाल फिर भी 
वो शख़्स जीत सकता था लेकिन हारा मुझसे 

मुझ जैसों को साथ ऐसा होना भी चाहिए था
छीन लिया देके मेरे हिस्से का सितारा मुझसे

खोए हुए से रहते हैं उसको देख लेने के बाद में
उस शोख़ का सामना नहीं होगा दुबारा मुझसे 

मैंने कोशिशें कर के देख ली जीना मुश्किल हैं
उसके बग़ैर नहीं हो पा रहा हैं गुज़ारा मुझसे