कोशिश करता हूं उसके बिना अधूरा न लगूं
मैं खुश भी रहूं उसके बगै़र मगर पूरा न लगूं

मैं रख रहा हूं अपना ख़्याल इस उम्मीद पे
किसी रोज़ वो लौट आए तो उसे बुरा न लगूं

चाहता हूं सभी के दिलों को लूट लूं मैं
मगर फिर भी किसी को लुटेरा न लगूं
• अंकित राज ( #Ankswrites )