कितना और करेंगे परेशान बता ही दीजिए
आप देख हमें क्यूं हैं हैरान बता ही दीजिए
उसकी आंखों का जादू फिर कहीं चला है
नहीं तो शहर क्यूं हैं वीरान बता ही दीजिए
ख़ुद से करके जुदा मुझे और क्या ही चाहतें हैं
आप अगर चाहतें हैं मेरी जान बता ही दीजिए
आप आए थे मेरे वीराने दिल को करने आबाद
क्यूं कर गए तुम इसको सुनसान बता ही दीजिए
कहा उस की सुलझी हुई ज़िंदगी की उलझने हूं मैं
क्या मेरे बा'द जीना हुआ आसान बता ही दीजिए
मिली हैं अपनी -अपनी पसंद की सामान सभी को
क्यूं क़त्ल हुए सिर्फ़ मेरे ही अरमान बता ही दीजिए
फिर से एक बार 'अंकित' से मिलने आ गईं हैं आप
आपने क्यूं किया हम पर ये एहसान बता ही दीजिए

