ये तेरा ज़र्फ़ हैं कि तू मेरा न हो सका
ये मेरा ज़र्फ़ हैं कि मैं तेरा न हो सका
मैं तो एक शख्स का इतना हुआ कि
जितना मैं खुद का भी न हो सका
सब को यहां एक ही चीज़ ने बर्बाद की
किसी का मोहब्बत में भला न हो सका
कच्ची उम्र का लड़का ग़ज़ल लिख रहा हैं
जो काम कभी बुजुर्गों से भी न हो सका
मुझ को मेरे ख़्वाब इस लिए भी पसंद हैं कि
ख़्वाब में वो हुआ जो हकीकत में न हो सका
सिर्फ़ मेरे लिए वो सब कुछ नहीं छोड़ सकता था
और मैं उस के सिवा किसी गै़र का न हो सका
तुम जब चाहो मुझ को पास बुला लो 'अंकित'
तुम्हारे लिए मैं कभी गुज़रा हुआ वक्त न हो सका


