सोचता हूं कि इस होली कौन सा रंग लगाऊं तुम्हें
शायद सूरज सा केसरी या पीला रंग में रंग दूं तुम्हें..
जो चमकता रहे तेरे सुर्ख़ से इन गालों पर
और जो अंधियारा से बहुत दूर कर दे तुम्हें..
तुम्हारे छोटे छोटे सपने हैं उन्हें बड़े बड़े रास्ते मिले हैं
वैसे ही आसमां सा नीला रंग में रंग दूं तुम्हें..
हमारी असल रंग जो इन प्रकृति के पेड़ पौधों में हैं
वैसे ही हिम्मत और हौसले का हरा रंग में रंग दूं तुम्हें..
जो हर रंग में मिल जाता हैं तुम्हारे स्वभाव जैसा
मुझे लगता हैं कि सफ़ेद सुकून का रंग में रंग दूं तुम्हें..
ये रंगों का त्योहार हैं 'अंकित '
अब बताओ कौन सा रंग में रंग दूं तुम्हें..

