जब कभी चाहने वाले का नाम आ जाता हैं

ख़ुद ब-ख़ुद ही चेहरे पे मुस्कान आ जाता हैं


उनकी उदास आंखों में हमने झाँक कर देखा

जब भी यका यक वो मेरे सामने आ जाता हैं


कलाई से कभी घड़ी को जुदा नहीं रखता वो

हम से वक्त को रोक कर मिलने आ जाता हैं


तेरी सूरत से नज़र ही नहीं हट रहीं हैं हमारी

जैसे किसी प्यासे को कुआं नज़र आ जाता हैं


जो लोग जानते ही नहीं हैं कि मोहब्बत क्या हैं 

वैसों के भी सलाह कै़स के हिस्से आ जाता हैं


बड़ी देर से मनाज़िर कर रहा हूं साहिरी को तेरे

जिस तरह से तू कभी मेरे यादों में आ जाता हैं


बदनसीब भटकता हुआ मुसाफ़िर हैं 'अंकित'

बहुत रोता हैं जब भी आगोश में आ जाता हैं