मैं हर्फ दर-हर्फ़ तूझे लिखना चाहता हूं

या यूं कहो कि

मैं जानना चाहता हूं

तेरे बारे में,

थोड़ा और;



मुझे सिर्फ़ रूह की बात ही नहीं करनी

तुम्हारी रूह को छूना भी चाहता हूं.

मगर हां, तुम्हारी इजाज़त से

तेरी एक तस्वीर ही कह जाती हैं बातें कई,

मैं उन सारी बातों को समझना भी चाहता हूं.

कभी वक्त निकाल कर आना तुम,

और समझा जाना सारी बातें,

जो मैं समझना चाहता हूं.



जब भी आना तुम

तो कलाई से घड़ी उतार कर आना,

मैं वक्त का पाबंदी भी नहीं चाहता हूं.

मुझे चंद शेरों भर का प्यार नहीं,

गजलें और नज़्मों भर का प्यार दे.

मैं अपना सब कुछ तुम पे हार दूं,

और तू अपना सब कुछ मुझे पे हार दे.



तेरी आंखें मुझे समुंदर कि याद दिलाती हैं

तेरी इस आंखों के समुंदर को देखना भी चाहता हूं.

मगर दूर से ही..

मैं हर्फ दर-हर्फ़ तूझे लिखना चाहता हूं

या यूं कहो कि मैं तुम्हें जानना चाहता हूं..