इतनी रुसवाईयों से विदा न कर मुझे
मैं तो तेरा हूं ख़ुद से जुदा न कर मुझे
सिर्फ़ उस का हो कर ही जीना हैं मुझे
ख़ुदा किसी और पे फ़िदा न कर मुझे
हमको मालूम हैं अपनी अंजाम ए उल्फ़त
ये कभी न बिछड़ने की वादा न कर मुझे
जब मिलो हम से तो बिछड़ने की बात न करो
हर मुलाक़ात की अंत में गम़दीदा न कर मुझे
मैं भी तो तेरा ही एक हिस्सा हूं ' अंकित '
दूर होके जीने की दुआ अदा न कर मुझे

