हमारे भी अहवाल ए दिल पर गौर किया जाएं
हम को उस से कभी भी जुदा ना किया जाएं
हम हैं असीर-ए-ज़ब्त सदियों से उसकी नज़र में
वो हमसे ऊब गया हैं तो हमको रिहा किया जाएं
साज़िश तो देखिए इस ज़माने की हमारे खिलाफ़
शिद्दत से लग गईं हैं कि उसे मुझसे दूर किया जाएं
साया-ए-अब्र के मानिंद तेरे दिए ग़म भी गुज़र जायेंगे
अगर नहीं गुज़रे तो कू-ए-यार में बग़ावत किया जाएं
आज तू जो इतनी उदासी में बैठा हुआ हैं 'अंकित '
तूझे क्या हो गया बता तो तेरे लिए क्या किया जाएं
अहवाल ए दिल ;- दिल की हालत , असीर-ए-ज़ब्त :- कैद में
साया-ए-अब्र :- बादलों की साया , कू ए यार :- यार की गली

