जब फ़ूल खिलने ही वालें थे

सितारे बुझने ही वालें थे..


मैं उस वक्त पहुंचा उन से मिलने के लिए

कि वो बस अब घर से निकलने ही वालें थे..


एक नए प्रेमी जोड़े को सजदा करते देख 

हम तुझे दुबारा खुदा से मांगने ही वालें थे..




बदलते मौसमों की तरह बदल गया था यार मेरा

वो रुक भी जाता तो हम एक दिन बिछड़ने ही वालें थे..




शहर में लोग मिसालें दिए जा रहे थे उसकी वफ़ा की

दोस्त ने चुप करा दिया नहीं तो उसे बेवफ़ा कहने ही वालें थे..




उस को किसी और का होता देख पानी भर गया आंखों में

हमें किसी ने चुप करा दिया नहीं तो हम रोने ही वालें थे..




सफ़र पर जाते शख़्स को रोकने कि गलती कि मैंने

वो हमारी बात भला कहां ही मान ने वालें थे..


अपने कत्ल का इल्ज़ाम पीठ पीछे वालों पर डाल रहा था

बल्कि मेरे कातिल तो पास बैठे हुए सामने ही वालें थे..


वो लड़की जितना गौर से देख रही थी अपनी छत से हम को 

हम वहां से नहीं जाते तो उसके घर वालों को शक होने ही वालें थे..



अब तुम भी ज़माने के बहकावे में आ गए हो ' अंकित '

नहीं तो हम भी सब कुछ अपना तुम पे हारने ही वालें थे..