एक ख़लिश है दिल में कि तू चला गया
आया मुझसे मिला भी नहीं तू चला गया

मैं पहले दुःखी था कि क्यूं तू चला गया
अब ख़ुश हूं अच्छा हुआ जो तू चला गया

अब कोई हादसा मुझे बड़ा नहीं लगता
जब से मेरी ज़िंदगी से तू चला गया

न चाहते हुए भी सब सहना पड़ता ही है 
तो इसपे क्यूं मलाल करें कि तू चला गया

मैंने दिल तुझको संभालने को दिया था
पर आया, खेला और फिर तू चला गया

किस के शाने पे सर रख कर के रोऊं मैं
तुझसा कोई मिलता नहीं और तू चला गया