जो एक दफा देख ले तुमको वो सोच में पड़ जाएं,
क्यूं न करें वो इश्क़ तुमसे वो क्यों अपने घर जाएं..
कज़ा का नाम तो यूं बदनाम हैं दोस्त,
कज़ा भी नहीं कर सकता वो काम जो तेरी नज़रें कर जाएं..
ज़िन्दगी बस इस उम्मीद पे कट रही हैं मेरी ,
किसी दिन तुम शहर से गांव आओ और दीदार हो जाएं..
हम दोनों अपने वादे लिख लेते हैं कहीं पर,
क्या पता किसी रोज़ हम दोनों अपनी बातों से मुकर जाएं..
तू अपना किया वादा एक भी निभा दें अगर,
इस बे - जुबां सा दिल को चैन पड़ जाएं ..

