दर्द -ए -मोहब्बत हम किसी को क्या बताएं

दिलवाले अपनी बलाएं किसी को क्या बताएं 


जब कभी भी महफ़िलों में जिक्र ए यार चला 

दिल पर क्या गुज़री हम किसी को क्या बताएं 


हर कोई मांग रहा हैं मुझसे मोहब्बत का जवाब

उसने जो किए सितम हम किसी को क्या बताएं


हम ने अश्क बचा के रखें हैं तेरे हिज़्र में रोने को

वस्ल की रात क्यूं रोए हम किसी को क्या बताएं 


उनके किए वादों पर ऐतबार क्यूं कर बैठा'अंकित'

किस ने किया हैं बर्बाद हम किसी को क्या बताएं