* आख़िरी मुलाकात *
तुमसे आख़िर बार मिलना चाहता हूं,
तुमसे हाथ मिला कर गले से लगाना चाहता हूं..
शायद तुम्हें पसंद न आए मगर
मैं आख़िरी बार तुम्हारा माथा चूमना चाहता हूं..
फिर कभी देखना तो बेशक नज़रअंदाज़ कर देना मुझे
मैं आख़िरी दफा तुम्हें आंख भर के देखना चाहता हूं..
और हां,ये कुछ समान हैं जो गलती से दिए थे तुमने
इसे लौटाने के बहाने से तुमसे मिलना चाहता हूं ..
जाते जाते एक बात सुन लो मेरी,
मैं तुम्हारा कलाई पकड़ के दुबारा से बिठाना चाहता हूं ..


