अपनी नफ़रत से नफ़रत कर ली है मैंने।

मोहब्बत तो बोहोत दूर की बात थी वो भी कर ली है मैंने।

यूँ तो मैं गुस्सा नहीं किया करता किसी पर।

पर घर की बात आई, तो दिल खोल कर बात कर दी मैंने।

मुस्कुराता फिरता हूँ मैं आजकल, शादी जो कर ली है मैंने।

मुझसे मत पूछो अतीत मेरा।

खुदा से दुआ में मौत मांगी थी मैंने।

ज़हर पी कर भी मरा नहीं हूँ।

ऐसी जंग जीत ली है मैंने।

अब सब सच जान गया हूँ।

जिंदगी को जिदंगी मान गया हूँ।

नहीं रहा करता अब अंधेरो में डर कर।

निडर हो कर ए जिदंगी आ रहा हूँ मैं।