मैंने पाके खोया है बोहोत।

अब मैं पाने से डरता हूँ।

ये कोई कविता है।

जिसे मैं लिखने से डरता हूँ।

प्यासे को पानी पता नहीं।

मेरे शब्दों को कोई कविता पता नहीं।

मैं डूबा हूँ समुंदर में।

और वो कहते हैं।

मुझे गहराई पता नहीं।

मुझे मरना पता है।

और वो कहते हैं।

मैंने जीने का फैसला कभी लिया ही नहीं।

कितना बेवकूफ़ समझते हैं वो मुझे।

और वो समझते हैं।

मुझे कुछ पता नहीं।

मैं लिख दूंगा समुंदर।

क्यूँकि मुझे कोई किनारा पता नहीं।