लिखने का मन तो करता है।

पर क्या करें, कोई शब्द मुकम्मल नहीं है।

मैं लिखदूं पूरी कायनात।

मगर मुझमें इतनी हिम्मत नहीं है।

मैंने दिल जोड़ा था जिससे।

वो मेरे क़रीब नहीं है

मुझे मोहब्बत में बराबरी चाहिए थी।

मिली मुझे सिर्फ़ नफ़रत है।

जिन सिक्कों को चुराता था मैं घर से।

मुझे वो सिक्के नहीं, वही पुराना घर चाहिए।

मैं लिखता हूँ सब सच।

मुझे हकीकत में झूठ चाहिए।

मेरे दिल की आवाज़ सुन।

अग़र तुझे थोड़ा सुकुन चाहिए।

मेरा पुराना मकान टूट कर बिखर चुका है।

तुझे और क्या, क्या सबूत चाहिए??