मुझे मेरे आँसुओं को रोकना नहीं आता।
मैं चलता हूँ जिस रास्ते पर।
वहाँ कोई मंजर नहीं आता।
मैंने पहाड़ देखें हैं।
मैंने नदियाँ देखी हैं।
मैं नहीं जानता ये दुनियां।
मग़र मैंने ख़ुदा की कारीगरी देखी है।
मैं टूटा हूँ अंदर ही अंदर।
बाहर से और मजबूत दिखा हूँ।
कैसे कोई मान लेता, कि मैं चकना चूर हुआ हूँ।
अंजान, अंजाम से, मैं बेवक़ूफ़ ही रहा हूँ।
मुझे ख़ुदा ने ही संभाला है, इंसानों की तक़दीर में, मैं कहां हूँ?
मैं रोया दिन रात, खून के आँसू रोया हूँ।
मुझ पर कोई दया नहीं दिखाई किसीने।
ख़ुदा का जो मैं बंदा हूँ।

