मेरी आवाज़ दबा दी गई।

मेरे जस्बात मार दिए गए।

मेरे ख़्वाब तोड़ दिए गए।

मुझसे मेरा प्यार छीना गया।

मेरी जवानी नशे में तबाह कर दी गई।

मैं चाहता था उठ खड़ा होना।

एक और जंग की तैयारी करना।

मेरे हाथ, पैर बांध दिए गए।

मेरी आँखों पर पट्टी बांध दी गई।

और जब इन सबसे भी काम तमाम ना हुआ।

तो मेरी अस्थियां बहा दी गई।